मंगल पांडेय के आवास पर जन सुराज कार्यकर्ताओं का बवाल, स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जबरदस्त हंगामा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आज जन सुराज अभियान के कार्यकर्ताओं ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन इस कदर उग्र हो गया कि पुलिस को मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात करनी पड़ी।

मामला तब और बिगड़ गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। इसके बाद जन सुराज कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। मारपीट और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। विरोध कर रहे कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, वहीं पुलिस एक-एक कर लोगों को खींचकर वहां से हटा रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जन सुराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं और सरकार जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। इसी के विरोध में उन्होंने मंगल पांडेय के सरकारी आवास के सामने प्रदर्शन किया।

Share This Article