आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट की दो महाशक्तियां, भारत और न्यूजीलैंड, खिताबी जंग के लिए आमने-सामने होंगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास जहां अपना दबदबा बनाए रखने का मौका है, वहीं कीवी टीम अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में है।
मैच का समय;
टॉस: शाम 6:30 बजे
मैच शुरू: शाम 7:00 बजे
हेड-टू-हेड: आंकड़े क्या कहते हैं?
| फॉर्मेट / टूर्नामेंट | कुल मैच | भारत जीता | न्यूजीलैंड जीता | अन्य |
| T20 इंटरनेशनल | 30 | 18 | 11 | 1 (टाई) |
| T20 वर्ल्ड कप | 03 | 00 | 03 | – |
| भारत में (Home) | 16 | 11 | 05 | – |
भारत के पास 3 ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाने का सुनहरा मौका
अगर आज टीम इंडिया जीतती है, तो वह क्रिकेट इतिहास में ये कारनामे करने वाली पहली टीम बन जाएगी:-
तिहरा धमाका: 3 बार T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश।
खिताब की रक्षा: लगातार दो बार (Back-to-Back) चैंपियन बनने वाली पहली टीम।
होम ग्राउंड मैजिक: अपनी मेजबानी (Host Country) में वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश।
मौसम और पिच का हाल
गर्मी का कहर: अहमदाबाद में तापमान 41°C तक जा सकता है। खिलाड़ियों के लिए उमस बड़ी चुनौती होगी।
बारिश की आशंका: शून्य (0%)। हालांकि, ICC ने सुरक्षा के लिहाज से 9 मार्च को रिजर्व डे रखा है।
दिग्गजों का जमावड़ा: मैच देखने के लिए MS धोनी, रोहित शर्मा और ICC चेयरमैन जय शाह स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।