सिटी पोस्ट लाइव
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मुंबई में एक जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” का नारा लगाने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई। यह मामला शनिवार का है। अब इस मामले में जान्हवी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
दरअसल, अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने जन्माष्टमी के दिन मुबंई के एक इवेंट में भाग लिया। जहां उन्होंने दही की मोटकी फोड़ने के बाद “भारत माता की जय” का नारा लगा दिया। इसके बाद जान्हवी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। वहीं, एक्ट्रेस के जयकारे वाले वीडियो पर सोशल मीडिया में मीम की बौछाड लग गई। अब इस मामले पर जान्हवी कपूर ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जन्माष्टमी का पूरा वीडियो साझा करके सफाई दी है। उसने कैप्शन देते हुए लिखा- ‘पूरा वीडियो LOL. इवेंट में लोगों ने भी भारत माता की जय का नारा लगाया था, अगर उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो प्रॉब्लम और बोलो तो भी वीडियो को मीम मटिरियल के तौर पर यूज करते हो। वैसे सिर्फ जन्माष्टमी के दिन नहीं, मैं रोज बोलूंगी भारत माता की जय।’ हालांकि, यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी एक्ट्रेस जान्हवी कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी है।
जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म परम सुंदरी की तैयारी में लगी है। इस फिल्म में वह एक दक्षिण भारतीय लड़की के रोल में दिखेगी। साथ ही एक्टर सिद्धार्थ कपूर भी नजर आने वाले है। वहीं, ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।