आज से विधानसभा का बजट सत्र, सरकार को घेरने का विपक्ष का क्या है प्लान?

City Post Live

बजट सत्र… सत्ता पक्ष-विपक्ष में तकरार तय:राज्यपाल आज संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है. 28 मार्च तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार होने की सम्भावना है. पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. फिर वित्तमंत्री सम्राट चौधरी आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे. राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद 7 नवनियुक्त मंत्री सदन में पहली बार उपस्थित होंगे.सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट राशि तय कर पारित कराएगी. कई राजकीय विधेयक पारित कराएगी. बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पर बहस करा पारित कराएगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले ये अंतिम बजट सत्र है, ऐसे में कानून व्यवस्था, शिक्षक नियोजन-ट्रांसफर, नौकरी-रोजगार व अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति विपक्ष बना रहा है.बजट सत्र के दौरान सुरक्षा के लिए 50 मजिस्ट्रेट, 50 पुलिस अधिकारी के साथ 250 से अधिक जवान तैनात रहेंगे. गुरुवार को विधानमंडल के निरीक्षण के बाद डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. आठ क्यूआरटी टीम रहेगी. सुरक्षा पास की जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी.

28 फरवरी : सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत होगा.3 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश होगा, राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद.4 मार्च : धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर.5 मार्च : बजट पर सामान्य विमर्श होगा.6 मार्च : सामान्य विमर्श एवं सरकार का उत्तर, वर्ष 2024-25 बजट से संबंधित तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश होगी.

7 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 बजट के अनुदान की मांगों पर वाद-विवाद, मतदान.10 मार्च : वर्ष 2024-25 की तृतीय अनुपूरक व्यय-विवरणी पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक.11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 24 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक के अनुदानों की मांगों पर वाद-विवाद, मतदान और सरकार का उत्तर.25, 27 मार्च : राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य.26, 28 मार्च : गैर सरकारी सदस्यों के कार्य होगें.

Share This Article