एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के घर से लाखों के गहने गायब, हाउस हेल्पर पर टूटी शक की सुई…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के घर से लाखों की गहना चोरी हुआ है। उन्होंने हुस हेल्पर पर शक जताया है। घटना को लेकर जल्द केस दर्ज करा सकती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अक्सर अपने अजीब आउटफिट्स और फैशन सेंस को लेकर जानी जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस के घर से करीब 25 लाख के गहने चोरी हुए हैं। हालाकिं, अब तक उन्होंने केस दर्ज नहीं कराया है। उनका शक की सुई हाउस हेल्पर पर घूम रही है। जो इस घटना के बाद से फरार बताई जा रही है। घटना को लेकर खुशी ने कहा- ‘सबसे ज्यादा दुखद यह है कि जिसने उनके घर का विश्वास जीता, वही उनके साथ गद्दारी कर गया। उनके मुताबिक गहनों की कीमत से ज्यादा, यह उनकी सुरक्षा और विश्वास की चोरी है।’ वहीं, एक्ट्रेस इस मामले को लेकर सख्त कानूनी कदम उठाने वाली है। वो चाहती है कि अपराधी को ऐसी सज़ा मिले ताकि भविष्य में वो दोबारा इस तरह की हरकत की सोच भी न सकें।

गौरतलब है कि 28 वर्षीय एक्ट्रेस अक्सर अपने रिवीलिंग कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती है। उन्होंने एक्टिंग की शुरूआत साल 2013 में तमिल फिल्म ‘अंजल थुरई’ से किया। फिल्म ‘श्रृंगार’ से बॉलीवुड में कदम रखा। खुशी ने एमटीवी के चर्चित शो ‘स्प्लिट्सविला 10’ और ‘लव स्कूल 3’ में भाग लेकर दर्शकों में अपनी छाप छोड़ी। वह सब टीवी के शो ‘बालवीर रिटर्न्स’ में भी दिखीं, और धार्मिक धारावाहिक ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ में भी नजर आईं थी। हाल ही में अभिनेत्री मुनव्वर फारूकी के शो ‘द सोसाइटी’ में दिखाई दीं थी।

Share This Article