केंद्रीय मंत्री ने अनंत सिंह का किया समर्थन, बताया सरकार से भी ताकतवर

कोई गोली चला देगा, तो क्या करेंगे, बोले केंद्रीय मंत्री

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अनंत सिंह का जोरदार समर्थन किया है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि अनंत सिंह सरकार से भी ज्यादा ताकतवर है। यदि कोई फरियाद लेकर अनंत सिंह के पास पहुंचता है, तो अंनत सिंह उस पर पंचायत लगाकर पूरे मामले की सुनवाई करके मसले को हल करते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मोकामा में हुई फायरिंग के मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वहां कोई लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब नहीं हुई है।अनंत सिंह का पुरजोर समर्थन करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि अनंत सिंह की कोई गलती नहीं है। वह ताकतवर व्यक्ति हैं। वह फैसला करने के लिए गए थे।

जीतन राम मांझी ने कहा कि आज भी गांव देहात में कहीं कुछ होता है, तो जनप्रतिनिधियों को लोग बुलाते हैं। पंचायती किया जाता है। उसी के लिए अनंत सिंह वहां गए थे। अब कोई किसी के यहां पंचायती करने जाएगा तो गोली चला देगा तो क्या जवाब में गोली नहीं चलाएगा क्या?

कोई चुप रहेगा क्या? वही काम अनंत सिंह के द्वारा किया गया है। तेजस्वी यादव पर उन्होंने कहा कि उनको तो बोलते ही नहीं आता है।

Share This Article