‘ज्योत‍ि का चल रहा अफेयर’ ऑडियो कॉल पर टूटा रिश्ता, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का पारिवारिक कलह अब सार्वजनिक रूप ले चुका है और देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों ने 8 अक्टूबर को अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पक्ष रखा, जिसमें ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में गर्भपात करवाना, शादी के बाद किसी अन्य अभिनेत्री से अफेयर रखना और चुनाव के लिए सिंदूर से मांग भरकर उनका इस्तेमाल करना जैसे मामले शामिल हैं।

कैसे बिगड़ा ज्योति-पवन का रिश्ता?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ज्योति सिंह से उनके और पवन सिंह के बीच दरार आने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि वह खुद भी इसका जवाब तलाश रही हैं। उन्होंने बताया, “इस बात का जवाब मैं भी चाह रही हूं। पवन जी से संपर्क करने की कोशिश लगातार मैं भी कर रही हूं कि एक वजह हमें भी बता दीजिए कि हमारी गलती कहां रही है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ज्योति सिंह ने रिश्ते में आई खटास की जड़ में एक ऑडियो को बताया। उन्होंने कहा कि वो लगभग डेढ़ से दो साल साथ रहे, लेकिन इसी दौरान किसी ने पवन सिंह के फोन पर एक मैसेज भेजा, जिसमें ‘ज्योति सिंह का इनसे संबंध है, उनसे संबंध है’ जैसी बातें थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि “बस उस एक ऑडियो की वजह से ज्योति सिंह यहां पर खड़ी है।”

ज्योति ने इस ऑडियो कॉल को एक गलतफहमी बताया और दुख व्यक्त किया कि पवन सिंह ने आज तक इसे दूर करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा, “वो गलतफहमी है, जिसे आजतक पवन जी ने क्लियर करने की कोशिश नहीं की। मैं लगातार उनसे मिलने के लिए भीख मांगती रही। बात करने के लिए भीख मांगती रही। लेकिन वो कभी मेरे सामने बैठने के लिए तैयार ही नहीं हुए।”

गर्भपात करवाने का सनसनीखेज आरोप
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर सबसे सनसनीखेज आरोप गर्भपात करवाने का लगाया है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि पवन सिंह भले ही बच्चे के लिए तरसने की बात कह रहे हों, लेकिन जो इंसान बच्चे के लिए तरसता है, वह अपनी पत्नी को दवा नहीं खिलाता है। ज्योति ने आरोप लगाया, “मुझे हर बार दवा खिलाई गई”।

उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने गर्भपात की दवा खाने का विरोध किया तो उन्हें इतना टॉ र्चर किया गया कि उन्होंने नींद की गोलियां (स्लीपिंग पिल्स) खा ली थीं। उन्होंने बताया, “मुझे इतना टॉर्चर किया था कि मैंने स्लीपिंग पिल्स यानी नींद गोलियां खा ली थीं। 25 नींद की गोलियां मैंने खा ली थी, 2 बजे रात को।” इस घटना के बाद उन्हें उनके भाई और पवन सिंह की टीम के सदस्यों द्वारा मुंबई के अंधेरी स्थित Bellevue Multispeciality Hospital में इलाज के लिए ले जाया गया था।

ज्योति सिंह ने अंत में यह भी स्पष्ट किया कि वह पवन सिंह को बदनाम नहीं कर रही हैं, बल्कि वह सिर्फ अपना पक्ष और अपने साथ हुई चीजें मीडिया के सामने रख रही हैं, क्योंकि पवन सिंह ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है।

Share This Article