कंगना रनौत ने ज़ोहरन ममदानी पर साधा निशाना, हिंदू विरोधी सोच का लगाया आरोप

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
अभिनेत्री और लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने फिल्मकार मीरा नायर के बेटे ज़ोहरन ममदानी पर तीखा हमला किया है। एक ट्वीट के माध्यम से कंगना ने ज़ोहरन की कथित हिंदू-विरोधी सोच और उनकी पहचान पर सवाल उठाए। उन्होंने ज़ोहरन के नाम को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि “ज़ोहरन का नाम भारतीय से अधिक पाकिस्तानी लगता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि वे हिंदुत्व को मिटाने की सोच रखते हैं।

कंगना ने एक ट्वीट को री-शेयर करते हुए ज़ोहरन पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया था, जहां हिंदुओं और भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, “उनकी मां मीरा नायर भारत की प्रसिद्ध फिल्मकार हैं, पद्मश्री से सम्मानित हैं। उन्होंने मशहूर लेखक मेहमूद ममदानी से विवाह किया। उनका बेटा ज़ोहरन, नाम से ही ज्यादा पाकिस्तानी लगता है। ये लोग अपने हिंदू खून और पहचान को क्यों भूल जाते हैं?”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, कंगना ने मीरा नायर की तारीफ भी की और कहा कि वह उनसे कुछ मौकों पर मिल चुकी हैं और उन्हें शुभकामनाएं देती हैं। वहीं, ज़ोहरन ममदानी इस समय न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। वे डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका से जुड़े हुए हैं और खुद को समाजवादी बताते हैं। अगर वे विजयी होते हैं तो न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर बन सकते हैं।

इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ज़ोहरन पर कटाक्ष किया और उन्हें “100% कम्युनिस्ट लूनाटिक” बताया। ट्रंप ने अपने Truth Social पोस्ट में लिखा, “उनका लुक भयानक है, आवाज कर्कश है, बुद्धिमानी कम है।

Share This Article