कंगारू टीम का ऐलान, एलिसा हीली के हाथों में सौंपी कप्तानी की बागडोर…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा हो गई है। वहीं, एलिसा हीली के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होने वाला है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने शुक्रवार को विमेंस विश्व कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय स्कवॉड का ऐलान कर दिया है। इस विश्व कप में एलिसा हीली के हाथों में टीम की बागडोर रहेंगी। 30 सितंबर से संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका में खेले जाने वाला विश्व कप का आगाज 30 सितंबर से होने वाला है। दरअसल, इस टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी विश्व कप में उतर चुकी है।

गौरतलब है कि डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान की शुरूआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 अक्टूबर से इंदौर में करेंगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को टीम कोलंबो में पाकिस्तान से सामना होगा। और फिर टीम 22 अक्टूबर को इंग्लैंड से भिड़ेगी। हालांकि, यह दूसरा मौका होगा जब इंदौर विमेंस वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1997 में भी इंदौर को इस टूर्नामेंट का एक मैच मिला था। बता दें, सभी मैच दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे।

वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:
एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलेना किंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिन्यूक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहैम।

Share This Article