सिटी पोस्ट लाइव
नई दिल्ली/पटना। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली में चुनाव हार गए हैं। दिल्ली की सीएम आतिशी कभी आगे चल रही है। कभी पीछे चल रही हैं। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के पूर्व सीएम साहेब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने चुनाव हरा दिया है। मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं।
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है… दिल्ली ने सुशासन चुनने का फैसला किया है, मुझे लगता है कि परिणाम भी इसी दिशा में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी जैसे सभी बड़े चेहरे चुनाव हारेंगे क्योंकि उन्होंने लोगों को धोखा दिया है।
वहीं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा, ‘अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा क्योंकि अभी 50% वोटों की भी गिनती नहीं हुई है, अभी 35-40% वोटों की गिनती बाकी है और कांटे की टक्कर है। कुछ भी हो सकता है।
कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि इस समय ऐसा लग रहा है कि भाजपा की सरकार बन रही है। 6-7 राउंड के बाद स्थिति साफ हो जाती है। ये जनता का फैसला है, हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमने मुद्दे उठाए और काफी हद तक चुनाव हमारे उठाए मुद्दों पर आधारित था। अंत में जनता जो कहेगी वह मंजूर है।