बिहार में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, 10 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार मे  भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है.  आज राजधानी सहित राज्य के दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, रोहतास एवं बक्सर जिले के एक या दो स्थानों पर तेज हवा के साथ मेघ गर्जन, हल्की बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से लोगों को दिन व रात में अत्यधिक गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना सहित कई शहरों के अधिकतम तापमान और ताप सूचकांक में आठ से नौ डिग्री का अंतर बना हुआ है. इसके कारण लोगों को तापमान से अधिक गर्मी का एहसास हो रहा है. आर्द्रता 50 और तापमान 40 डिग्री से अधिक होने से ज्यादा  गर्मी  महसूस हो रही है .  

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अत्यधिक गर्मी के एहसास होने के कई कारण हो सकते हैं.  इसमें आसपास पेड़-पौधे की कमी, कंक्रीट के मकान पुरवा की शीतलता को सोख लेता है ऐसे में लोग तापमान से अधिक गर्मी महसूस करते हैं. 48 घंटे बाद तापमान में गिरावट की संभावना है.  

TAGGED:
Share This Article