कुंभ मेले से लौट रहे तीर्थयात्रियों की टेंपो ट्रक से टकराई, तीन की मौत, दो घायल

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

कैमूर । जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां कुंभ मेले से लौट रहे तीर्थयात्रियों की टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मोहनिया पुलिस और एनएचएआई को सूचित किया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया।

मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश कुमार प्रियदर्शी ने दी जानकारी

मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि टेंपो, मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे टेंपो में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी यात्री औरंगाबाद जिले के निवासी थे और कुंभ मेले से घर लौट रहे थे।

हादसे में घायल लोगों को करीब 6 बजे अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान पता चला कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दो लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। एक व्यक्ति के सिर में चोट है। इसी वजह से उन्हें सिटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है।

डॉ. दिनेश, चिकित्सक, अनुमंडल अस्पताल मोहनिया

जिला पार्षद गीता पासी का बयान

जिला पार्षद गीता पासी ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों की टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Share This Article