कुसल मेंडिस चमके, श्रीलंका की आसान जीत से अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

कुसल मेंडिस के शानदार अर्धशतकीय पारी से श्रीलंका सुपर 4 में पहुंच गया है। टीम के इस जीत से बांग्लादेश को भी फायदा हुआ है। वहीं, अफगानिस्तान की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गुरूवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से पटखनी दे दिया है। टीम की इस जीत के साथ बांग्लादेश सुपर 4 में प्रवेश कर लिया है। जबकि अफगानिस्तान का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया है।
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने दुनिथ वेल्लालागे के ओवर में 5 छक्के लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके साथ ही कप्तान राशिद खान और इब्राहिम जादरान ने 24-24 रन जोड़े। वहीं, नबी ने 22 बॉल पर 6 छक्के और 3 चौके के साथ 60 रन बनाए। जबकि श्रीलंका से नुवान थुषारा ने 4 विकेट लिए। टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत बेहद खराब रही। ओपनर पथुम निसांका सिर्फ 6 रन पर पवेलियन लौट गए। टीम को जीत दिलाने में कुसल मेंडिस ने अहम भूमिका निभाई। कुसल मेंडिस ने 52 गेंद पर नाबाद 74 रन बनाए। उनकी इस पारी से श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बना लिए।

एशिया कप 2025

(ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल)

टीममैचजीतहारपॉइंट्सरन रेट
श्रीलंका33061.278
बांग्लादेश3214-0.27
अफगानिस्तान31221.241
हॉन्ग कॉन्ग3030-2.151

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ विल्लालागे और नुवान तुषारा।
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, डरविश रसूली, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी।

Share This Article