लालू परिवार पर ललन सिंह का सबसे बड़ा हमला: ‘पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त, चारा खाने वाला भी स्वतंत्रता सेनानी बन गया’

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने लालू प्रसाद यादव के परिवार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा और उन्हें ‘भ्रष्टाचार में लिप्त’ बताया।

ललन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है… पिता का भ्रष्टाचार में जेल जाना और आना, जमानत होने पर हाथी पर चढ़कर निकलना। चारा खाने वाला भी स्वतंत्रता सेनानी हो गया।” इस टिप्पणी के साथ उन्होंने सीधे तौर पर लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा, जो चारा घोटाले के मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने लिखा, “पुत्र होश संभालते ही नौकरी के बदले जमीन लिखवा कर गरीबों का खून चूस कर आनंद ले रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने इस भ्रष्टाचार को पकड़ लिया है, जिससे लालू परिवार बौखलाया हुआ है।

ललन सिंह ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “हमारे बिहार में शासन करने वालों का सपना भ्रष्टाचारियों का बौखलाना बड़ी है, क्योंकि प्रधान कोतवाल डंडा लेकर जो खड़ा है।” इस बयान के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘प्रधान कोतवाल’ बताते हुए यह संदेश दिया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी और कोई भी इससे बच नहीं पाएगा।

ललन सिंह का यह हमला ऐसे समय में आया है जब बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। उनके इस फेसबुक पोस्ट से बिहार की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है।

Share This Article