नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बक्सर में शहीद जवान के परिजनों से मिले, ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बक्सर पहुँचे, जहाँ उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हुए जवान सुशील यादव के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। तेजस्वी यादव बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गाँव भी जाएँगे, जहाँ वे ट्रिपल मर्डर हत्याकांड के पीड़ितों के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेंगे।

शहीद जवान सुशील यादव के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने देश की सुरक्षा और शहीदों के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “देश की सुरक्षा के मामले में, शहीद के मामले में हम लोग कोई राजनीति नहीं करना चाहते हैं। आज पूरा देश उन जवानों के साथ खड़ा है, जिन्होंने शहादत दी है, जिन्होंने कुर्बानी दी है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि यह केवल नेताओं की नहीं, बल्कि हर आम नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे उन सैनिकों के परिवारों के साथ खड़े रहें, जिनकी बदौलत हम चैन की नींद सोते हैं और जो देश के लिए, भारत माता के लिए शहादत देते हैं। उन्होंने बताया कि जब शहीद जवान का पार्थिव शरीर आया था, तब वे एयरपोर्ट गए थे और तभी उन्होंने परिजनों से घर आकर मिलने का वादा किया था। इसी सिलसिले में वे आज यहाँ आए हैं।

शहीद जवान के परिवार की कुछ माँगें हैं, जो उन्होंने सरकार के समक्ष भी रखी हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, “हमको लगता है कि अब नियम तय हो जाना चाहिए।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार को शहीदों के परिवारों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यह दौरा तेजस्वी यादव की पीड़ितों और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है, साथ ही यह भी बताता है कि वे जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय हैं।

Share This Article