LPG सिलेंडर की किल्लत? अब टेंशन खत्म! बिहार सरकार ने जारी किया स्पेशल हेल्पलाइन नंबर, एक कॉल पर दूर होगी हर परेशानी…

Ritu Raj

बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए एक विभागीय नियंत्रण कक्ष (Control Room) की शुरुआत की है।

कंट्रोल रूम का मुख्य उद्देश्य;
अक्सर देखा जाता है कि गैस की किल्लत, कालाबाजारी या वितरण में देरी के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित संज्ञान (Quick Action) लेना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रमुख जानकारी और संपर्क सूत्र;
उपभोक्ता निम्नलिखित विवरणों के आधार पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं:-
हेल्पलाइन नंबर: 0612-2233050
संचालन का समय: प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक।
स्थान: पटना (राज्य मुख्यालय)।

किन समस्याओं के लिए कर सकते हैं संपर्क?
यदि आप नीचे दी गई किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सीधे कंट्रोल रूम को फोन करें:-
उपलब्धता में कमी: यदि आपके क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत हो
वितरण में अनियमितता: गैस एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी में अनावश्यक देरी करना
ओवरचार्जिंग: निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली जा रही हो
कालाबाजारी: गैस की अवैध बिक्री या बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलना
अन्य तकनीकी बाधाएं: उज्ज्वला योजना या रिफिल बुकिंग से जुड़ी कोई भी विभागीय समस्या

उपभोक्ताओं के लिए विशेष अपील;
विभाग ने आम जनता से यह आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। समस्या होने पर सीधे आधिकारिक नंबर पर कॉल करें ताकि विभाग संबंधित एजेंसी या अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर सके। कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराते समय अपनी उपभोक्ता संख्या (Consumer ID) और गैस एजेंसी का नाम साथ रखें ताकि प्रक्रिया तेज हो सके।

Share This Article