बीफ बिरयानी विवाद में फंसी मलयालम फिल्म ‘हाल’: सेंसर बोर्ड ने 15 सीन रोके, मेकर्स पहुंचे हाईकोर्ट…

Ritu Raj

मलयालम एक्टर की फिल्म ‘सोल ऑफ हाल’ विवादों में घिर गई है। फिल्म के कई सीन पर आपत्ति दर्ज किए गए है। आइए जानते है फिल्म किन कारणों के कारण मुसीबतों में है।

मलयालम एक्टर शेन निगम की रोमांटिक फिल्म ‘सोल ऑफ हाल’ संकट में दिखाई दे रही है। CBFC ने फिल्म पर अपनी कैंची चला दी है और 15 कट लगाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीफ बिरयानी खाने और कुछ धार्मिक भावनाओं से जुड़े सीन पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। इन कट्स के बाद अब फिल्म की रिलीज अधर में लटक गई है। वहीं, मेकर्स ने इस फैसले को चुनौती देते हुए केरल हाईकोर्ट का रुख किया है। हालांकि, फिल्म के पीआरओ का कहना है कि मेकर्स ने बीफ बिरयानी से जुड़ी किसी भी दृश्य को फिल्म में दिखाने से इनकार किया है और सेंसर बोर्ड की आपत्तियों को गलतफहमी बताया है। उनका कहना है कि अगर सुझाए गए कट्स और बदलावों को मान लिया गया, तो फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिलने की संभावना है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें, शेन निगम स्टारर ‘हाल’ का निर्देशन वीरा ने किया है, जबकि कहानी निषाद के. कोया ने लिखी है। वहीं, फिल्म में शेन निगम के साथ साक्षी वैद्य और जॉनी एंटनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म मूल रूप से 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब विवाद के चलते इसकी रिलीज टल गई है।

Share This Article