शहीद की बेटी ने दिया पाकिस्तान को श्राप जा पाकिस्तान, तेरा नाम तक नहीं बचेगा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
क्या पाकिस्तान को मालूम है कि एक बेटी आंखों में आंसू भरकर पाकिस्तान को बददुआ दे रही है और कह रही है कि अब मेरे जीवन में एक ही मकसद है, पाकिस्तान को खत्म कर देना। तबाह और बर्बाद कर देना। गुस्से की वजह से इस बेटी के होंठ कांप रहे हैं। चेहरे पर गुस्सा ऐसा है कि यह गुस्सा पाकिस्तान को जलाकर रखा दे। यह बेटी भारत के शहीद सुरेंद्र सिंह की बेटी है। पहले युद्धविराम और उसके बाद धोखा करके जम्मू-कश्मीर में जब पाकिस्तान ने कायरतापूर्ण हमला किया, तो पाकिस्तान की गोलीबारी में सुरेंद्र सिंह शहीद हो गए। मासूम बेटी जो स्कूल में पढ़ती है, उसके दिलो-दिमाग में पाकिस्तान के लिए नफ़रत उफ़ान ले रही है। वह कह रही है कि मुझे प्राउड फ़ील हो रहा है, मेरे पापा बहुत अच्छे थे। दुश्मनों का खात्मा करते-करते खुद शहीद हो गए, पर देश की रक्षा की है मेरे पापा ने। बेटी कह रही है कि पाकिस्तान का खात्मा करना है। नाम भी नहीं आना चाहिए पाकिस्तान का। पूरा पाकिस्तान खत्म करना चाहिए। मैं फौजी बनना चाहता हूं। मैं पाकिस्तान को खत्म कर दूंगी।

Share This Article