RJD महासचिवों की बैठक, चुनाव पर होगा मंथन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : तेजस्वी यादव  लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं. राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सभी महासचिवों की एक बैठक 23 नवंबर को राजद कार्यालय में बुलाई है. सभी महासचिवों को कल होने वाली बैठक की सूचना भेज दी गई है. सभी महासचिवों और कार्यालय प्रभारी इसमे निश्चित रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.बैठक की अध्यक्षता RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पारित आरक्षण बिल को लेकर भी पार्टी में विचार मंथन होगा.महासचिवों की बैठक के बाद आरक्षण बिल को लेकर पार्टी लोगों के बीच जाएगी और बताएगी की किस प्रकार राज्य सरकार ने दलितों पिछड़ों के लिए आरक्षण के दायरे को बढ़ाकर के 75 प्रतिशत तक किया है. राज्य सरकार की दूसरी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा जो सीधे लोगों के लाभ से जुड़ी हुई है.

Share This Article