सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज कुछ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बिहार में मानसून एक बार फिर दस्तक देने को तैयार है। मौसम विभाग ने पटना समेत 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार के कई जिलों में आज हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 किमी पर घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले कुछ दिनों से मुंगेर और राजगीर में भारी बारिश हो रही है। वहीं, पटना में सुबह से चिलचिलाती धूप निकली थी। बता दें, गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि, नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण सुपौल में कोसी नदी उफान पर है।
गौरतलब है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि, ‘सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। 10 सितंबर तक मानसून कमजोर रहेगा, लेकिन 11 से मानसून एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद 18 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।’ राजधानी पटना में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मानसून सक्रिय होने के कई कारण:
– मानसून प्रणाली का पश्चिमी विक्षोभों के साथ मेल होने से वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है।
– बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी से भरी दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी हवा बिहार की ओर बढ़ रही हैं।
– मानसून ट्रफ लाइन बारिश की संभावना को और मजबूत करेगा।