सिटी पोस्ट लाइव : 17 जुलाई को पटना के पारस हॉस्पिटल में हुए शूट आउट मे गैंगस्टर चंदन मिश्रा की ह्त्या का बदला लेने की तैयारी चल रही है.बक्सर पुलिस ने ये खुलासा किया है.गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बक्सर में छापा मारकर चंदन मिश्रा हत्याकांड का बदला लेने की तैयारी कर रहे 6 शातिर अपराधियों को धर दबोचा है.पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर हथियारों का जखीरा वरामद किया है.पुलिस के अनुसार बक्सर अदौगिक थाना की पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई.मोस्ट वांटेड अपराधी और उसके 5 साथियों को समय रहते दबोच कर पुलिस ने प्रतिशोध में शुरू होनेवाले गैंगवार वार को रोक लिया.
दरअसल जिले के औद्योगिक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंदन मिश्रा के काफी करीबी माने जानेवाले दुर्गेश उपाध्याय समेत छह बदमाश प्शोरतिशोध लेने की तैयारी में जुटे हैं.पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड का बदला लेने को लेकर योजना बनाई जा रही थी. मामले का खुलासा करते हुए एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दलसागर गांव के दिनेश यादव के घर में हथियार के साथ कई अन्य लोग देखे जा रहे हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी करते हुए कल 6 बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए तीन पिस्तौल कारतूस के साथ दबोच लिया. पुलिस ने हथियार बनाने वाले औजार भी वरामद किया है.
पुलिस की पूछताछ में दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड का बदला लेने को लेकर योजना बनाकर बनाई जा रही थी जिसमे जिले के मोस्टवांटेड अपराधी धीरज मिश्रा भी शामिल है.बक्सर पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है. जिनको अपराधियों ने टारगेट किया था उसकी जांच कर सुरक्षा दिया जाएगा.पुलिस ने अभी ये खुलासा नहीं किया है कि ये अपराधी किसको मारनेवाले थे.गौरतलब है कि चंदन mishra हत्याकांड के 3 शूटर गिरफ्तार हो चुके हैं और दो अभीतक फरार हैं.