मोहम्मद हारिस की धमाकेदार पारी, पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से रौंदा…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

मोहम्मद हारिस के अर्धशतकीय पारी से पाक ने ओमान को 93 रनों से हरा दिया है। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान महज 67 रनों पर ऑलआउट हो गई। एशिया कप में पाक ने जीत के साथ अभियान की शुरूआत की है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, पाक ने एशिया कप 2025 का आगाज शानदार जीत से किया है। मोहम्मद हारिस के 66 रन बेहतरीन पारी की बदौलत पाक ने ओमान को 93 रनों से हराया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बनाए। हारिस ने शानदार 66 रन बनाए,जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल है। इसके अलावा ओपनर साहिबजादा फरहान 29 रन बनाए और फखर जमान ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया। ओमान की ओर से आमिर कलीम और फैसल शाह ने 3-3 विकेट चटकाए। बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी ओमान की तरफ से सिर्फ हमाद मिर्जा का ही बल्ला चला। हमाद ने 27 रन बनाए। साथ ही आमिक कलीम ने 13 और शकील अहमद ने 10 रन का योगदान दिया। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब, सुफियान मुकीम और फहीम अशरफ को 2-2 विकेट हासिल हुए।

एशिया कप 2025(ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल)

टीममैचजीतहारपॉइंट्सरन रेट
भारत110210.483
पाक11024.65
ओमान1010-4.65
यूएई1010-10.483

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हमाद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), फैसल शाह, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, शकील अहमद और समय श्रीवास्तव।    

Share This Article