मुकेश सहनी का कार्यकर्ता संवाद संपन्न, अति पिछड़ों से एकजुट होने का किया आह्वान

V.I.P. के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का कार्यकर्ता संवाद संपन्न

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

नवादा। V.I.P. के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आज नवादा के गोंदापुर स्थित होटल लक्ष्मी पैलेस में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पति वीरेंद्र चौहान ने की। सम्मेलन में अति पिछड़े समुदाय के सैकड़ों निडर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्य वक्ता के रूप में मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अति पिछड़े समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठानी होगी। उन्होंने जोर दिया कि अपने न्यायोचित अधिकारों की सुरक्षा के लिए जागरूकता और एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

मुकेश सहनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की उपेक्षा, दमनात्मक नीति, और भेदभावपूर्ण रवैया से तब तक मुक्ति संभव नहीं है जब तक पिछड़ा समाज संगठित और जागरूक नहीं होता। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की और कहा कि यह चुनाव भविष्य के विकास, उन्नति और समृद्धि की दिशा तय करेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से समय रहते सक्रिय होने का आह्वान करते हुए कहा कि V.I.P. ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, और नवादा में यह संवाद सम्मेलन उसकी शुरुआत का उदाहरण है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक कुमार क्रांति, नरेश केवट, प्रताप निषाद, विद्याभूषण निषाद, मनोज केवट, राजू केवट, होटल लक्ष्मी पैलेस के प्रोपराइटर जितेंद्र चौहान, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पति वीरेंद्र चौहान, लक्ष्मण चौहान, विनोद चौहान, और दोना पंचायत के पूर्व मुखिया रामू सिंह चंद्रवंशी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article