टीवी की ‘बबीता जी’ नहीं, रियल लाइफ क्वीन हैं मुनमुन दत्ता…

Ritu Raj

‘बबीता जी’ उर्फ़ मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। उनके लुक्स देखकर फैंस घायल हो जाते हैं। आइए देखते हैं उनकी कुछ वायरल तस्वीरें, जिन पर फैंस फ़िदा हैं।

छोटे पर्दे की ग्लैम डिवा मुनमुन दत्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में ‘बबीता जी’ के किरदार से मुनमुन दत्ता ने करोड़ों फैंस का दिल जीता है। टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक, वे अपना जलवा बरकरार रखती हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सोशल मीडिया पर मुनमुन अक्सर एक्टिव रहती हैं और अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस को दीवाना बनाती हैं। वहीं, एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोअर्स है। हर दिन सोशल मीडिया पर वो अपने अलग-अलग अंदाज़ से फैंस को दीवाना बना देती हैं। कभी साड़ी पहन कर अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं, तो कभी शॉर्ट ड्रेस में अपने ग्लैमरस लुक से इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं।

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में टीवी शो ‘हम सब बाराती’ से की थी। इसके बाद फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में भी नजर आई थी। इसके बाद साल 2008 में मुनमुन दत्ता को लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता अय्यर का किरदार निभाने का मौका मिला। इस रोल ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई और आज वे हर घर में जानी-पहचानी चेहरा बन चुकी हैं।

Share This Article