NDA के वोटबैंक पर तेजस्वी डाल रहे डोरे,पिछड़ा- अतिपिछड़ा समाज को साधने की कोशिश.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव  एनडीए के मजबूत वोटबैंक में सेंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, तेजस्वी  पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज को साधने की कोशिश कर रहे हैं. आरजेडी पटना के मिलर हाई स्कूल में एक विशाल जनसभा का आयोजन करने जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य पिछड़ा और अतिपिछड़ा समुदाय को एकजुट करना है.

अतिपिछड़ा वोटबैंक, जो परंपरागत रूप से एनडीए का मजबूत गढ़ माना जाता है, इस बार तेजस्वी यादव के निशाने पर है. भाजपा और नीतीश कुमार की इस वोटबैंक पर मजबूत पकड़ रही है, लेकिन तेजस्वी यादव अब इस समीकरण को बदलने के लिए बड़ी घोषणाएं करने की योजना बना रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी यादव का यह कदम एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. वे जानते हैं कि यदि उन्हें सत्ता में वापसी करनी है, तो उन्हें एनडीए के वोटबैंक में सेंध लगानी होगी. पिछड़ा और अतिपिछड़ा समुदाय बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और तेजस्वी यादव उन्हें अपने पक्ष में करके चुनावी गणित को पलटने की कोशिश कर रहे हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी यादव इन समुदायों के सामने अपनी पार्टी की नीतियों और योजनाओं को रखेंगे. वे उनकी समस्याओं को उजागर करेंगे और उन्हें यह विश्वास दिलाने की कोशिश करेंगे कि राजद ही उनकी असली हितैषी है. तेजस्वी यादव की इस रणनीति से एनडीए की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. यदि वे अतिपिछड़ा वोटबैंक को अपने पक्ष में करने में सफल होते हैं, तो यह एनडीए की चुनौती बढ़ जायेगी.

Share This Article