CM नीतीश का बड़ा ऐलान: बिहार में जल्द होगी शिक्षकों की बहाली…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। समय के साथ ही बिहार के सीएम लगातार खुशखबरी की बौछार कर रहे हैं। वहीं बिहार में जल्द ही 1.60 लाख शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार ने TRE 4 परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। सीएम ने खुद एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक्स पर पोस्ट कर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है, “हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए। इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए।”

हालांकि, सीएम ने बिहार लोक सेवा आयोग को जल्द ही TRE 4 परीक्षा लेने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं राज्य सरकार ने पहले ही साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्ति में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से बिहार के महिलाओं और लड़कियों को सरकारी नौकरी में काफी फायदा मिलेगा। विभाग की योजना 2026 तक सभी शिक्षक नियुक्तियां पूरी करने की है। बीपीएससी TRE-4 परीक्षा TRE 1,2 और 3 जैसी ही योग्यता जरुरी मापदंड होगी। इसके तहत प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए 12वीं पास होने के साथ डीएलडी होना जरूरी है। तो वहीं मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएट होने के साथ-साथ उम्मीदवार का डीएलडी होना चाहिए। और माध्यमिक शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ डीएलडी/बीएड जरुरी है।

Share This Article