मनमोहन सिंह के परिजनों से मिलने जाएंगे नीतीश

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली की यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे और साथ ही कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं से भी मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार से मिल सकते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर की रात हुआ था, और शनिवार को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 92 वर्ष की आयु में हुआ था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें घर से बेहोशी की हालत में एम्स लाया गया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल द्वारा जारी बयान के अनुसार, रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

गृह मंत्रालय (MHA) ने एक बयान में कहा, “सरकार ने यह निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट, नई दिल्ली में हुई।” उन्हें गुरुवार रात 8:06 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के आपातकालीन वार्ड में लाया गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। अस्पताल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया था।

Share This Article