सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राज्य में अगली सरकार के गठन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि इस चुनाव में किसकी सरकार बनेगी, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि “नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।” निशांत ने विपक्ष के आरोपों का भी पुरजोर जवाब दिया। तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए “नकलची सरकार” के आरोपों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि “क्या नीतीश कुमार पिछले 20 साल से उनका (तेजस्वी) नकल कर रहे हैं?” उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में काम किया है, चाहे वह स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो या बिजली।
उन्होंने 125 मिनट मुफ्त बिजली देने की घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना भी कराई है और आरक्षण भी दिया है। उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार ने 20 साल से हर क्षेत्र में अच्छा काम किया है।” निशांत से जब राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग का मामला है और वही इस मामले को देखेगा।
मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों पर भी निशांत ने विराम लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। उन्होंने अपने पिता के लगातार काम करने और बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं और सभी की निगाहें चुनाव परिणाम और अगली सरकार पर टिकी हैं।