सिटी पोस्ट लाइव
पटना। मीठापुर स्थित जैन धर्मशाला में आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना के लिए आर्यसमाज विधि से पूजा और हवन का आयोजन किया गया।
भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि 17 जनवरी को ब्रेन स्ट्रोक के कारण आर. के. सिन्हा अस्वस्थ हो गए थे और उनका उपचार जारी है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन के लिए यह हवन और पूजन किया गया, जिसमें सभी ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आर. के. सिन्हा हमेशा से गरीब और जरूरतमंदों की सहायता में अग्रसर रहे हैं, और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए लाखों लोग प्रार्थना कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि ईश्वर जल्द ही उन्हें पूर्णतः स्वस्थ करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजीव रंजन यादव, मुकेश पासवान, राजेश कुमार यादव, विकास कुमार गोल्डी, विकास सिंह, बिपुल सिंह, समीक्षा कौशिक, रेनू कुमारी, विजू जैन, शिशिर कुमार, श्रवण कुमार, मोहित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मदन पासवान, पवन गुप्ता, धनंजय कुमार, सुशील कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और सिन्हा जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।