भारत बना चैंपियन! महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर पूरा किया दशकों का सपना…

Ritu Raj

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 47 वर्षों के लंबे इंतजार को समाप्त कर इतिहास रच दिया। रविवार को खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल में इंडिया विमेंस ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से पराजित कर पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

DY पाटील स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया और निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 87 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 45 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा ने 58 और विकेटकीपर ऋचा घोष ने 34 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट चटकाए।299 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 246 रनों पर सिमट गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। भारत की ओर से ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 5 विकेट झटके और मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, आयाबोंगा खाका और नॉन्कुलुलेको मलाबा।

Share This Article