पूर्व मंत्री के बेटे पर लगा था गैंग-रेप का आरोप, अब बयान क्यों बदल रही है लड़की?

Rahul
By Rahul

 सिटी पोस्ट लाइव : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ,आरजेडी  नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी और उसके तीन साथियों पर गैंग रेप का आरोप लगानेवाली एक नाबालिग लड़की अपना बयान बारबार बदल रही है. सवाल ये उठता है कि क्या गैंगरेप के बाद पूलिस ने उसका मेडिकल नहीं कराया था? अगर मेडिकल कराया था और गैंग रेप की पुष्टि हुई थी तो फिर नाबालिग लड़की के बयान बदलने के पीछे दबाव हो सकता है या फिर पैसे से मामले को मैनेज करने की कोशिश हो सकती है.

गौरतलब है कि मंत्री के पुत्र पर आरोप लगा था कि उसने अपने तीन साथियों के साथ लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंग रैप किया. मामला सामने आने पर लोगों ने कोरबद्धा गांव स्थित पूर्व मंत्री के घर पर हमला बोल दिया. इस दौरान भीड़ ने पूर्व मंत्री के बेटे मुकेश सहनी और उसके चालक रघुवीर महतो की जमकर पिटाई की. इस दौरान पूर्व मंत्री ने किसी तरह भीड़ से बचाकर दोनों को कमरे में बंद कर उनकी जान बचायी.  यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में वार्ड 38 का है. आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप पर हमला कर की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस मामले में पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उनके बेटे पर जूठा आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है. अगर मेरा बेटा दोषी हुआ, तो उसे खुद कानून के हवाले कर देंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी अपने साथियों के साथ शुक्रवार देर रात उनके घर आए और जबरन उनकी बेटी को उठाकर ले गए. इसके बाद सभी ने उसके साथ गलत काम किया. परिजन के अनुसार इसके बाद उनकी बेटी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने कथित तौर पर मुकेश, रघुवीर और एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोक-लाज के कारण घर से जा रही है. जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री के घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया और आरोपी मुकेश सहनी और उसके चालक रघुवीर महतो की जमकर पिटाई की.

पुलिस ने इस मामले में उनके बेटे मुकेश सहनी और उसके चालक रघुवीर महतो को हिरासत में लिया है.लेकिन जिस तरह से अब नाबालिग लड़की द्वारा बयान बदलने की बात सामने आ रही है जाहीर है मामले को दूसरा रूप देने की कोशिश हो रही है. पूलिस के अनुसार लड़की अपना बयान बारबार बदल रही है। अब वह गैंग रैप की जगह छेड़खानी की बात कह रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल पीड़ित लड़की के बयान बदलने से गैंग रेप का मामला झूठ कैसे साबित हो जाएगा. पूलिस ने लड़की और आरोपियों का मेडिकल टेस्ट करवाया होगा। मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट मे सच्चाई सामने अ गई होगी.सवाल ये भी उठता है कि कहीं मामले को मैनेज करने की कोशिश तो नहीं हो रही. कहीं दबाव और हर्जाने के ऑफर की वजह से लड़की अपना बयान तो नहीं बदल रही?   

Share This Article