शिक्षक नियुक्ति के दूसरे चरण का नोटिफिकेशन जारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : जो लोग बिहार सरकार के सरकारी स्कूलों का शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए दूसरा बड़ा मौका मिलने जा रहा है.अगले चरण में 70 हजार से ज्यादा शिक्षाओं की बहाली होने जा रही है.शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती के अगले चरण में करीब 70 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अधियाचना भेज दी है. सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजी जाएगी.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि  मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति इस चरण में होनी है. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 37,710 पद हैं. मध्य विद्यालय के शिक्षकों के 31,982 पद हैं. यह कहा जा रहा है कि इस संख्या में अभी बढ़ोतरी हो सकती है. पहले चरण की नियुक्ति में लगभग 40 हजार पद खाली रह गए हैं. संभावना है कि इन पदों को भी अगली नियुक्ति में जोड़ा जा सकता है.

Share This Article