सिटी पोस्ट लाइव : क्या फिर से बिहार जंगल राज की तरफ वापस जा रहा है.पिछले 10 दिनों में जिस तरह से ताबड़तोड़ हत्याएं हुई हैं, लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है, पुलिस टीम पर जानलेवा हमले हुए हैं, उससे तो यहीं लगता है कि बिहार में फिर से एकबार जंगल राज कायम हो गया है. 11 दिनों के अंदर पुलिस टीम पर हमले की आधा दर्जन के करीब घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं में कई पुलिस वाले घायल भी हुए हैं और कई को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है.
अररिया और मुंगेर में एएसआई की हत्या कर दी गई. भागलपुर,समस्तीपुर, पटना, नवादा और अररिया में पुलिस टीम पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं.12 मार्च को अररिया में पुलिस टीम पर हमला हुआ, एक ASI की मौत हुई.14 मार्च को मुंगेर में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, एक ASI की मौत हो गई.14 मार्च को ही समस्तीपुर में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया.15 मार्च को भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल हो गये.16 मार्च को पटना के मनेर में नशे में धुत लोगों का पुलिस पर हमला कर दिया .इसी दिन नवादा के रजौली थाना में पुलिस पर पथराव हो गया.21 मार्च वैशाली में एक NRI की गोली मारकर हत्या कर दी गई.21 मार्च को पटना के मनेर में पुलिस टीम पर फायरिंग हो गई.22 मार्च अररिया में STF टीम पर फायरिंग, 5 जवान घायल हो गये.22 मार्च को पटना में हॉस्टिपटल डायरेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
बिहार के भोजपुर में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुई 12 करोड़ की लूट (Tanishq Robbery) की घटना भी सामने आई है. इस घटना को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इस फुटेज में बदमाश बंदूक दिखाकर शो-रूम में लूटपाट करते दिख रहे हैं. बदमाशों ने न सिर्फ शोरूम में मौजूद लोगों और सेल्समैन को बंदूक की नोक पर धमकाया बल्कि उन्हें एक कोने में ले जाकर खड़ा कर दिया था. इसके साथ ही बदमाशों ने शोरूम के सुरक्षाकर्मी से उनके हथियार छीन लिए और उन्हें घुटनों के बल बैठा दिया था.