पीएम मोदी के बिहार दौरे पर सम्राट चौधरी का लालू यादव पर पलटवार, ‘लालू जी का कोई महत्व नहीं’

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के बिहार दौरे को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। सुबह गया रवाना होने से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लालू यादव के प्रधानमंत्री के दौरे पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि “लालू जी का कोई महत्व नहीं है।”

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार को 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का तोहफा देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को बहुत कुछ दिया है। लालू यादव के ट्वीट पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार में कोई विकास का काम नहीं किया। उन्होंने लालू को सिर्फ एक ‘बड़े नेता’ बताते हुए कहा कि उनका इससे ज्यादा कोई महत्व नहीं है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सम्राट चौधरी के इस बयान को भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के दौरे के महत्व को रेखांकित करने और विपक्ष के हमलों का जवाब देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा और जदयू गठबंधन बिहार में एक मजबूत राजनीतिक स्थिति में है। यह साफ है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे ने बिहार की राजनीति में गर्माहट ला दी है। जहां एक ओर सत्तारूढ़ दल इसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बता रहा है, वहीं विपक्ष इस पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

Share This Article