“ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की गलतफहमी दूर कर दी” : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना : पाकिस्तान में हुए आतंकी हमलों के जवाब में भारत की सशक्त कार्रवाई को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि वह अपनी धरती पर पल रहे आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए, लेकिन पाकिस्तान ने 2014 से पहले वाले भारत जैसी ही सोच अपनाई।

जायसवाल ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को यह साफ संदेश दे दिया है कि आज का भारत बदल चुका है। अब हम सिर्फ बात नहीं, कार्रवाई भी करते हैं।” उन्होंने दावा किया कि सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी सिर्फ दिखावा है और वहां की सरकार अपने नागरिकों के बीच इज्जत बचाने की कोशिश कर रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि देश पर खतरा होने की स्थिति में पक्ष और विपक्ष का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जहां सभी दल एक मंच पर आकर सरकार के साथ खड़े होंगे।

Share This Article