गांधी सेतु पर चक्का जाम: वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के विरोध में RJD का उग्र प्रदर्शन

Deepak Sharma

विधायक मुकेश रोशन के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष का विरोध उग्र होता जा रहा है। आज महागठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के आह्वान पर बुलाए गए बिहार बंद का असर राजधानी पटना और हाजीपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिला।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हाजीपुर में हालात तब तनावपूर्ण हो गए जब RJD विधायक डॉ. मुकेश रोशन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और पटना-हाजीपुर को जोड़ने वाले गांधी सेतु को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर आगजनी की और जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

डॉ. मुकेश रोशन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सरकार और चुनाव आयोग मतदाता सूची में मनमानी कर रहे हैं। यह दलितों, गरीबों और अल्पसंख्यकों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश है। हम चुप नहीं बैठेंगे। यह बंद जनता की आवाज है।”

बिहार बंद के आह्वान पर ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन दिया है। राज्य के कई जिलों में जगह-जगह चक्का जाम, बाजार बंद, और आवागमन बाधित करने की खबरें हैं। हाजीपुर में बंद समर्थकों द्वारा गांधी सेतु जैसे प्रमुख मार्ग को जाम किए जाने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, लेकिन जाम और प्रदर्शन के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है

Share This Article