सिटी पोस्ट लाइव :भारतीय सेना ने मंगलवार की देर रात पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में हडकंप मचा दिया है.जानकारी के अनुसार भारतीय आर्मी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के इस एक्शन को जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है.
आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के इस एक्शन पर विपक्ष का भी समर्थन मिल रहा है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट X पोस्ट शेयर कर अपनी बात कही है. तेजस्वी ने कहा- भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे. भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है.