सिटी पोस्ट लाइव
यूएई पर जीत दर्ज करके पाक ने एशिया कप के सुपर 4 में जगह पक्का कर ली है। अब 21 अगस्त को पाक का टक्कर टीम इंडिया से होगा। टीम के जीत के हीरो पाक गेंदबाज रहे हैं।
पाक ने यूएई को 41 रन से हराकर सुपर 4 के रेस में पहुंच गया है। पाक अब अपना अगला भारतीय टीम के साथ खेलेगा। बुधवार को खेले गए मुकाबले में यूएई ने पाक के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फखर जमान ने शानदार अर्धशतक लगाए। इसके बाद कप्तान सलमान आगा ने 20 रनों का योगदान दिया। और निचले क्रम के बल्लेबाज शाहिन अफरीदी ने भी तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को 140 रनों के पार पहुंचाया। यूएई से जुनैद सिद्दिकी ने 4 विकेट चटकाए और सिमरनजीत सिंह ने 3 विकेट लिए। वहीं, टारगेट का पीछा करने उतरी यूएई 105 रन पर सिमट गई। टीम के तरफ से सर्वाधिक विकेटकीपर राहुल चोपड़ा(35) ने बनाए। शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने 2-2 हासिल किए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।
यूएई: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और जुनैद सिद्दकी।
गौरतलब है कि हैंडशेक कंट्रोवर्सी के कारण पाक टीम का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पाक टीम 1 घंटे देरी से मैदान में पहुंची। वहीं, यह पूरा मामला 14 सितंबर को खेले गए भारत-पाक मैच को लेकर है। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद पाक कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। और फिर मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, पाइक्रॉफ्ट ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।