सिटी पोस्ट लाइव
पाक के स्टार फिनिशर आसिफ अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज आसिफ अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्याल ले लिया है। आसिफ ने पाक के लिए 21 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। दरअसल, वे घरेलू क्रिकेट और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलते दिखाई देंगे। आसिफ ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा- ‘पाकिस्तान की जर्सी पहनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और क्रिकेट के मैदान पर अपने देश की सेवा करना मेरा सबसे गर्व भरा अध्याय रहा है’। आगे लिखा कि ‘मेरे प्रशंसकों, साथियों और कोचों, हर उतार-चढ़ाव में आपके प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद। मेरे परिवार और दोस्तों, जो खुशी के पलों में और मुश्किल हालातों में, जिसमें वर्ल्ड कप के दौरान मेरी प्यारी बेटी का निधन भी शामिल है, मेरे साथ खड़े रहे, आपकी ताकत ने मुझे आगे बढ़ाया।’
गौरतलब है कि 33 साल के पावरहिटर आसिफ ने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 7 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया। वहीं, आसिफ ने पाकिस्तान के लिए 58 टी-20 इंटरनेशनल में 577 रन बनाए। और 21 वनडे में उन्होंने 382 रन बनाए, जिसमें तीन फिफ्टी जड़े हैं।