UAE ने भारतीयों के लिए यात्रा की और आसान वीजा-ऑन-अराइवल नीति का किया विस्तार

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
नई दिल्ली/ दुबई :
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल नीति का विस्तार किया है। 13 फरवरी 2025 से लागू इस नई नीति के तहत, भारतीय यात्री अब छह और देशों के वैध वीजा, निवास परमिट या ग्रीन कार्ड के आधार पर यूएई में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते हैं।

अब सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा के वैध वीजा धारक भारतीय नागरिक यूएई में प्रवेश कर सकते हैं। इससे पहले, यह सुविधा केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ के देशों और यूनाइटेड किंगडम के वीजा धारकों को ही उपलब्ध थी। यूएई अपने विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और कारोबारी माहौल के साथ भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। इस नई नीति से भारत और यूएई के बीच यात्रा और व्यवसाय के अवसरों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यात्रियों के पास कम से कम 6 महीने के लिए वैध भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए। यात्री के पास सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, अमेरिका, यूके या यूरोपीय संघ के किसी भी देश का वैध वीजा, निवास परमिट या ग्रीन कार्ड होना चाहिए। आगमन पर यूएई के आव्रजन चेकपॉइंट पर निर्धारित वीजा शुल्क का भुगतान करना होगा।

यूएई की फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटिजनशिप, कस्टम्स और पोर्ट सिक्योरिटी के महानिदेशक मेजर जनरल सुहैल सईद अल खैली ने इस पहल को भारत और यूएई के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा बताया। खैली के अनुसार यह नीति भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा को सरल और सुविधाजनक बनाएगी। यह पर्यटन, निवास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगी। यूएई को एक वैश्विक वित्तीय, पर्यटन और आर्थिक केंद्र के रूप में और अधिक आकर्षक बनाएगी। भारतीय नागरिकों को व्यापार, निवेश और स्टार्टअप के लिए अधिक अवसर प्रदान करेगी।

वीजा शुल्क और अवधि

  • 14 दिन का वीजा : 100 दिरहम (लगभग “2,270)
  • अवधि बढ़ाने का शुल्क : 250 दिरहम (लगभग “5,670)
  • 60 दिन का वीजा : 250 दिरहम (लगभग “5,670)
Share This Article