बेटे के IPL सिलेक्शन पर पप्पू यादव का रिएक्शन आया सामने, X पर लिखा खास संदेश…

Ritu Raj

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में बिहार के लिए गर्व का पल सामने आया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे को 30 लाख रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा है। बेटे के इस बड़े मुकाम पर सांसद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) की शाम अपने एक्स (X) हैंडल से पोस्ट कर खुशी जाहिर करते हुए इसे एक पिता के लिए गर्व और भावुक करने वाला क्षण बताया।

पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- “बधाई बेटू, जमकर खेलो, अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाओ, अपनी चाहत पूरी करो! अब सार्थक के नाम से बनेगी हमारी पहचान!” वहीं, उनके इस पोस्ट पर लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में शानदार शतक जड़ा, जिसमें 7 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। इसी धमाकेदार पारी के दम पर सार्थक ने खुद को बड़े मंच के लिए साबित किया और अब आईपीएल ऑक्शन में 30 लाख रुपये में बिकने के बाद एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

Share This Article