सिर मुंडवाया, जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाई फिर जूतों की माला पहनाकर घुमाया

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में विच हंटिंग का मामला सामने आया है।लोगों ने डायन होने के आरोप में एक दंपती की माबलिंचिंग कर दी। इस माबलिंचिंग में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। 70 वर्षीय दंपती के साथ क्रूरता की गई जिसमें उनका सिर मुंडवाया गया पेशाब पिलाया गया और जूतों की माला पहनाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र इस वक्त बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक दंपती को मुहल्लावासी ने डायन बताकर माबलिंचिंग घटना की अंजाम दे दिया। जिसमें पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी बुरी तरह जख्मी अवस्था में है। थाना क्षेत्र के पांचू गढ़ मुसहरी की है।

मुहल्ले के लोगों ने 70 व 65 वर्षीय दंपती को डायन बताकर क्रूरता के साथ मारपीट किया है। बताया गया है, कि दोनों को सिर मुंडन कर सिर में चूना लगाया और पेशाब पिलाया, फिर जूते-चप्पल का माला पहनाया और बुरी तरह मारते -पीटते पूरे मुहल्ले में घुमाया।यहीं नहीं बुधवार की सुबह में मृत पति के साथ पत्नी को जिंदा जलाने की तैयारी भी कर लिया गया था, तभी पुलिस को सूचना मिली तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और जख्मी महिला को इलाज के लिए हिसुआ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार दंपती की एक मात्र पुत्री है, जो कि शादी शुदा है। एसपी अभिनव धीमान मौके पर मुसहरी टोला में पहुंच चुके हैं। अब तक सात लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुसहरी टोला के मोहन मांझी के घर में छठी कार्यक्रम के दौरान साउंड बार-बार बंद हो जा रहा था, इसी से आक्रोशित मोहन मांझी व अन्य ने डायन का आरोप लगाकर दंपति की पिटाई कर दी।घटनास्थल पर पहुंचे नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि मोहन मांझी समेत कुल 17 लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है। इनमें 9 पुरुष व 7 महिलाएं हैं।एसपी ने कहा कि घटना का प्रथम दृश्य कारण डायन का आरोप लगाकर मारपीट करना है। जिसमें पति की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले पर पैनी नजर रख रही है।पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस तैनात की गई है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है।जख्मी पीड़ित महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Share This Article