पार्टी का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन! चिराग पासवान आज करेंगे नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान…

Ritu Raj

पटना के बापू सभागार में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। राजधानी के प्रमुख चौक–चौराहों पर होर्डिंग, पोस्टर और पार्टी के झंडे लगाए गए हैं, जबकि कार्यक्रम स्थल पर हाईटेक लाइटिंग और आकर्षक सजावट कर दी गई है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार यह आयोजन एलजेपी (रामविलास) के इतिहास का सबसे बड़ा स्थापना दिवस समारोह साबित होगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

आज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उनके साथ हाल ही में निर्वाचित विधायकों, बिहार सरकार में शामिल नए मंत्रियों, राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड स्तर के नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर पार्टी मंच से नवनिर्वाचित विधायकों और नए मंत्रियों का विशेष अभिनंदन किया जाएगा, जिसे इस समारोह का मुख्य आकर्षण माना जा रहा है। इसके साथ ही एलजेपी (रामविलास) की महत्वपूर्ण इकाई दलित सेना के बड़े पुनर्गठन की घोषणा की संभावना है। इसके नेतृत्व की जिम्मेदारी अरुण भारती को सौंपी गई है, जो राज्यभर में दलित समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। दरअसल, 25वें स्थापना दिवस के मंच से पार्टी आगामी साल के लिए बड़े कार्यक्रम और राजनीतिक रणनीतियों का खुलासा करेगी। वे पहले ही संकेत दे चुके हैं कि खरमास समाप्त होने के बाद 14 जनवरी (मकर संक्रांति) से पूरे बिहार में व्यापक जन यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा में पार्टी टीम गांव-गांव जाकर स्थानीय समस्याओं का जायजा लेगी और सड़क-पुल, स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी, किसान और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, इस साल के 25वें स्थापना दिवस पर भी यही उम्मीद जताई जा रही है कि चिराग पासवान मंच से पार्टी के संगठन विस्तार, नए सामाजिक समीकरण और आगामी चुनावी रणनीति पर अहम घोषणाएं करेंगे। बीते साल की उपलब्धियों को साझा करते हुए पार्टी अपने मजबूती और प्रभाव को दिखाने का प्रयास करेगी। LJP (R) की हालिया चुनावी सफलता 28 सीटों में से 19 पर जीत और दो विधायकों का मंत्री बनना,यह स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विशेष रूप से उजागर किया जाएगा, जो पार्टी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में याद रखी जाएगी।

Share This Article