पवन सिंह ने खरीदी में लैंड क्रूजर LC300 GR-Sport की धमाकेदार एंट्री; खेसारी लाल यादव ने ली चुटकी

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह ने महंगी गाड़ियों के अपने शौक को एक बार फिर नया आयाम दिया है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने टोयोटा लैंड क्रूजर (Toyota Land Cruiser) का सबसे लेटेस्ट और दमदार मॉडल खरीदकर अपने कलेक्शन में शामिल किया है। इस चमचमाती गाड़ी की कीमत और ऑफ-रोड क्षमताएं जानने के बाद आप निश्चित रूप से चौंक जाएंगे।

₹3 करोड़ की SUV, परिवार के साथ शोरूम पहुंचे पवन सिंह
पवन सिंह लग्जरी और दमदार गाड़ियों के दीवाने हैं। कई महीने पहले ही उन्होंने इस विशेष मॉडल को बुक किया था, जिसकी डिलीवरी उन्हें हाल ही में नवरात्रि के शुभ मौके पर मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी मां, भाभी, भाई और भतीजा सहित पूरे परिवार के साथ पवन सिंह शोरूम पहुंचे और लगभग 3 करोड़ रुपये की यह एसयूवी (SUV) खरीदकर घर लाए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने खुद इस पावरफुल गाड़ी को चलाकर इसके सभी फीचर्स की जांच की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पवन सिंह के कुनबे में शामिल हुई यह नई गाड़ी टोयोटा लैंड क्रूजर LC300 GR-Sport है। यह लैंड क्रूजर सीरीज की लेटेस्ट जनरेशन का हिस्सा है और इसे भारत में 2025 में ही लॉन्च किया गया है। यह मॉडल विशेष रूप से अपनी दमदार ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए जाना जाता है, जिसके कारण इसे दुनिया भर में ‘पहियों पर चलने वाला टैंक’ भी कहा जाता है।

इंजन और धांसू खासियतें
यह एसयूवी न केवल लग्जरी है, बल्कि तकनीक और परफॉर्मेंस के मामले में भी बेजोड़ है।

इंजन: इसमें 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन दिया गया है, जो 309 पीएस की जबरदस्त पावर और 700 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।

गियरबॉक्स: यह 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।

टैंक क्षमता: ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें 110 लीटर का विशाल डीजल टैंक मिलता है।

ऑफ-रोड फीचर्स: इसे कठिन से कठिन रास्तों पर चलने लायक बनाने के लिए इसमें फ्रंट-सेंटर-रियर डिफरेंशियल लॉक और E-KDSS (इलेक्ट्रॉनिक काइनेटिक डायनेमिक सस्पेंशन सिस्टम) जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं।

लग्जरी फीचर्स: लग्जरी के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है। इसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम JBL ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले और टोयोटा का लेटेस्ट सेफ्टी सेंस पैकेज जैसे अत्याधुनिक फीचर्स शामिल हैं। यह गाड़ी सात लोगों के बैठने की क्षमता रखती है।

खेसारी लाल यादव ने ली चुटकी: “EMI करवा दो, कोई भी ले सकता है”
पवन सिंह की इस नई महंगी कार की चर्चा जब भोजपुरी इंडस्ट्री में फैली, तो ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने इस पर चुटकी ली। एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल ने तंज कसते हुए कहा कि “लैंड क्रूजर खरीदना कोई बड़ी बात थोड़े है। कोई भी ले सकता है। 50 लाख देखकर बाकी ईएमआई (EMI) करवा दो, कोई भी ले सकता है।”

पवन सिंह ने यह गाड़ी सफेद और ब्लैक रंग के कॉम्बिनेशन में ली है, जो इसकी मजबूती और लक्जरी अपील को और बढ़ा देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लैंड क्रूजर LC300, जिसे ‘पहियों पर चलने वाला टैंक’ पुकारा जाता है, ऑफ-रोडिंग के शौकीनों और बेजोड़ मजबूती चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

Share This Article