राजनीति की राह पर पवन सिंह, पत्नी ज्योति का पोस्ट बना चर्चा का विषय…

Ritu Raj

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पवन सिंह से मिलने की इच्छा जताई है। हाल ही में पवन सिंह गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात किए थे।

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के बीजेपी से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर हैं। इसी बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोर रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे एवं आपके परिवार से मिलने आपके लखनऊ निवास स्थान आ रही हूं। मुझे उम्मीद ही नहीं, पूरा विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे। अगर आप कहीं और होंगे तो मैं दो दिन तक आपका इंतजार करूंगी। या फिर जहां भी आप बुलाएंगे, वहां पहुंच जाऊंगी। कई महत्वपूर्ण बातें और निर्णय हमें साथ बैठकर करने हैं। कृपया मुझसे जरूर मिलिएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ज्योति सिंह पहले ही यह घोषणा कर चुकी हैं कि वे 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे किस राजनीतिक पार्टी से चुनावी मैदान में उतरेंगी।

Share This Article