‘लोग पवन सिंह को बदतमीज कहते हैं, लेकिन…’- अक्षरा के साथ अफेयर और पवन के व्यवहार पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी!..

Ritu Raj

भोजपुरी सिनेमा के गलियारों से एक बार फिर पवन सिंह और अक्षरा सिंह के पुराने रिश्तों की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार इस विवाद में एक्ट्रेस मोनालिसा की एंट्री हुई है, जिन्होंने दोनों की पर्सनल लाइफ और सेट के माहौल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

मोनालिसा का खुलासा;
मोनालिसा ने एक हालिया इंटरव्यू में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर कोई एक्ट्रेस किसी एक्टर के साथ 5-6 फिल्में कर लेती है, तो लोग उसे अफेयर का नाम दे देते हैं। उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। हालांकि, उसने पवन सिंह का बचाव करते हुए कहा कि भले ही लोग उन्हें घमंडी या बदतमीज कहें, लेकिन उन्होंने उनके साथ कभी कोई गलत व्यवहार नहीं किया। मोनालिसा के अनुसार, जब वह पवन सिंह के साथ काम कर रही थीं, तब उनके पहले से ही कई अफेयर चल रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि पवन और उनकी पार्टनर के बीच वैनिटी वैन में अक्सर झगड़े होते थे, जिससे पूरे सेट का माहौल खराब हो जाता था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अक्षरा सिंह का पलटवार;
वहीं दूसरी ओर, अक्षरा सिंह ने एक पॉडकास्ट में बिना नाम लिए पवन सिंह पर तीखा हमला बोला है। एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि एक पुरुष (पवन सिंह) दस जगह घूमता है, लेकिन उसका चरित्र कोई नहीं देखता। वहीं, अगर मेरा एक अफेयर हो गया, तो मुझे गुनहगार बना दिया गया। अक्षरा ने कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपनी जिंदगी बसानी है, मैं एक ही जगह उलझकर नहीं रह सकती।” उन्होंने भावुक होते हुए पूछा कि क्या सिर्फ लड़की होना उनका गुनाह है जो उन्हें चैन से जीने नहीं दिया जा रहा।

Share This Article