प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं, जहां वे राज्य को करीब 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पटना, बिक्रमगंज, सासाराम सहित कई जिलों में आयोजित विभिन्न उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट पर 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पटना के समीप स्थित बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिस पर 542 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बिक्रमगंज को मिला सबसे बड़ा पैकेज

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री 48978 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें नबीनगर में बनने वाली तीन नई बिजली इकाइयों का शिलान्यास शामिल है, जिन पर 29000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।

पटना शहर के हार्डिंग रोड पर बनने वाले 95 करोड़ रुपये की लागत वाले एक आधुनिक पार्क का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। साथ ही पूशौंली-मुठ हानि के बीच 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फुट ओवर ब्रिज की भी नींव रखी जाएगी।

रेलवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार

प्रधानमंत्री सासाराम से अनुग्रह नारायण के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 43 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कजरट नावाडीह से सोन नगर के बीच 803 करोड़ रुपये की तीसरी रेल लाइन का लोकार्पण भी किया जाएगा।
बड़की सलैया रेलवे स्टेशन पर बने 7 करोड़ रुपये के फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री रामनगर से कच्ची दरगाह तक बनने वाले नेशनल हाईवे (NH) का शिलान्यास करेंगे, जिस पर 1083 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही बक्सर से भरौली के बीच गंगा नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिसकी लागत 5000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
इसके अलावा किशनगंज से बहादुरपुर फोरलेन सड़क (लागत 982 करोड़ रुपये) और पटना-आरा-सासाराम नेशनल हाईवे (लागत 3712 करोड़ रुपये) जैसी परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। यह परियोजनाएं न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा करेंगी।

Share This Article