भागलपुर में पीएम मोदी की महारैली, चुनावी बिगुल और किसानों को 20,000 करोड़ की मिलेगी सौगात!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली को चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है, जहां पूरे बिहार से लोगों को बुलाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में पीएम मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹20,000 करोड़ की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर बिहार के 13 जिलों से किसानों और आम जनता को आमंत्रित किया गया है। दिल्ली के बाद अब बिहार विधानसभा का आयोजन होगा। 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री बिहार में ₹3,000 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिसमें अररिया में 9 किलोमीटर ब्रॉड गेज लाइन भी शामिल है। भाजपा ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अहम बैठक की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में तीन लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि,”प्रधानमंत्री मोदी की यह रैली ऐतिहासिक होगी। यह न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के किसानों के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रही है। रेलवे परियोजनाओं से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।” इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट गए हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी बड़े स्तर पर तैयारियों में लगी हैं। अब सबकी निगाहें 24 फरवरी पर टिकी हैं, जब भागलपुर की धरती से पीएम मोदी बिहार को कई बड़ी सौगातें देंगे!

Share This Article