पुलिस का यह वीडियो देख कह उठेंगे आप, कहीं जाकर डूब मरो

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना : पुलिस की वर्दी कोई कपड़ा नहीं है। पुलिस की वर्दी जब तन पर आती है, तो कई जिम्मेवारियां साथ लाती हैं, लेकिन इन दोनों पुलिसकर्मियों को देखिए, ये दोनों पुलिस की वर्दी में बैठकर लोगों की भीड़ के बीच बैठकर गुलछर्रे उड़ा रहे हैं। इस दारोगा के तन पर वर्दी है। कमर में सरकार की पिस्टल है, कंधे पर महिलाओं की रक्षा का दायित्व है, लेकिन वर्दी पहन और सरकारी पिस्टल लेकर यह दारोगा और 112 का ड्राइवर खुलेआम बार बालाओं के साथ मस्ती कर रहा है। उन पर सिगरेट के धुएं उड़ा रहा है। इतना ही नहीं, ध्यान से वीडियो देखिए, पीछे से एक शख्स आता है, वह वर्दी पहने पुलिसकर्मियों के गले में हाथ डालता है फिर ये लोग बार बाला पर नोट उड़ाने लगते हैं। बार बाला इन पुलिसकर्मियों के नज़दीक आकर जब ठुमके लगा रही है, तो ये पुलिसकर्मी उसे ऐसी नज़रों से देख रहे हैं जैसे ज़िंदा निगल जाएंगे। बिहार के सिवान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में अश्लील गाने पर एक दरोगा और 112 का ड्राइवर बार बालाओं के साथ गुलछर्रे उड़ाता दिख रहा है। वायरल वीडियो जीरादेई थाना क्षेत्र का है. जहां वर्दी में पिस्टल लिए दरोगा और वर्दी में 112 का ड्राइवर खुलेआम बार बालाओ के साथ गुलछर्रे उड़ाता और नोट उड़ाता दिख रहा है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि बिहार में पुलिस प्रशासन ने अश्लील भोजपुरी गानों पर बैन लगाया है, लेकिन पुलिसकर्मी ही बार बालाओं के साथ ठुमके लगाए, जिसके कंधों पर स्टार है, वर्दी है, वही कानून को मज़ाक बना दे, तो फिर किससे उम्मीद की जाएगी। अगर इस बार बाला के साथ छेड़खानी होती है, तो यह शिकायत लेकर किसके पास जाएगी। अब देखना यह है कि पुलिस के आला अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या ऐक्शन लेते हैं?

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article