पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले सियासी गर्मी, तेजस्वी यादव का तंज – “फिर जुमले देंगे”

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए पूछा कि अब तक उन्होंने बिहार में कितनी चीनी मिलें शुरू करवाई हैं। उन्होंने कहा, “हर बार की तरह इस बार भी पीएम सिर्फ जुमलेबाज़ी करके लौट जाएंगे।”

तेजस्वी के इस बयान के बाद बिहार बीजेपी और जेडीयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बीजेपी का जवाब:
भाजपा प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने तेजस्वी यादव के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि तेजस्वी को बिहार में हो रहे विकास दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं, वे हज़ारों करोड़ की विकास परियोजनाएं लेकर आते हैं। शर्मा ने बताया कि जिस रीघा चीनी मिल का तेजस्वी जिक्र कर रहे हैं, वह दिसंबर में ही फिर से शुरू हो चुकी है।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान की भी याद दिलाई जिसमें उन्होंने बिहार की 30 बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने की बात कही थी। शर्मा के अनुसार, इनमें से कई मिलें अब कार्यशील हैं।

जेडीयू का समर्थन:
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें बिहार में हो रहे सकारात्मक बदलाव नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हालिया बजटों में बिहार की अपेक्षाओं को प्रमुखता दी है, जिसे पहले की सरकारों में अनदेखा किया गया था। बिहार की राजनीति में यह तकरार आने वाले चुनावों से पहले सियासी माहौल को और गर्माने का संकेत देती है।

Share This Article